Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Delhi Election : भाजपा देगी 2 रुपए किलो आटा, हर घर को साफ पानी

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (18:12 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया और गरीबों के लिए दो रुपए प्रति किलो के भाव से अच्छा आटा और हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति करने का वादा किया।
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रकाश जावडेकर, हर्षवर्धन और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व सांसदों की उपस्थिति में पार्टी का ‘दिल्ली संकल्प पत्र’ जारी किया गया। गडकरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के विकास की ‘बुलेट ट्रेन’ चलाएगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास दिल्ली से जुड़ा रहा है। भाजपा दिल्ली की तकदीर बदल देगी। घोषणापत्र में कहा गया है कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो पार्टी गरीबों को दो रुपए प्रति किलो के भाव से गेहूं का आटा देगी।
 
उसमें यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन की तर्ज पर पार्टी हर परिवार को स्वच्छ पेयजल भी देगी। घोषणापत्र में भाजपा ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं- आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि को भी लागू करने का वादा किया है। रोजगार बढ़ाने के लिए पार्टी सभी सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती करेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments