Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

DelhiElectionResults : 6 उम्मीदवारों में था मुकाबला, 32 साल के राघव चड्‍ढा ने 20000 से ज्यादा वोटों से जीती राजेन्द्र नगर सीट

DelhiElectionResults : 6 उम्मीदवारों में था मुकाबला, 32 साल के राघव चड्‍ढा ने 20000 से ज्यादा वोटों से जीती राजेन्द्र नगर सीट
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (18:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेन्द्र नगर सीट भी सुर्खियों में रही। इसे हॉट सीट माना जा रहा था। यहां 6 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था।
 
यहां आम आदमी के तेजतर्रार प्रवक्ता 32 साल के राघव चड्‍ढा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के 58 साल के आरपी सिंह को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
 
राघव चड्‍ढा पहली बार विधायक बने। कांग्रेस ने यहां रॉकी तुसीद को मैदान में उतारा था। मुकाबले में दिलचस्प बात यह भी थी कि रॉकी की उम्र सिर्फ 25 साल है।
 
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्‍ली से प्रत्‍याशी बनाया था, लेकिन यहां से उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।
 
राघव पार्टी के सबसे युवा प्रवक्‍ता होने के अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के नेशनल एक्‍जीक्‍यूटिव का भी हिस्‍सा हैं।
 
पेशे से चार्टड अकाउंटेंट राघव ने जमीनी स्तर पर जमकर प्रचार किया था। उन्होंने प्रचार के दौरान माना था कि इस चुनाव में उनका मुकाबला केवल भाजपा से है। कांग्रेस मुकाबले में कहीं नहीं है।
(Photo courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

टोक्यो ओलम्पिक में जगह बनाने की पूरी उम्मीद : साक्षी