Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पुण्यतिथि विशेष: आपके जीने का अंदाज बदल देंगे विश्वविख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर के ये महान विचार

WD Feature Desk
बुधवार, 7 अगस्त 2024 (09:34 IST)
HIGHLIGHTS
 
• रवींद्रनाथ टैगोर के अनमोल कथन।
• रवींद्रनाथ टैगोर के प्रेरक विचार।
• रबीन्द्रनाथ ठाकुर के महान विचार जानें। 
 
Quotes By Rabindranath Tagore: आज 07 अगस्त, बुधवार को महानतम कवि और विश्वविख्यात साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। उनका निधन 07 अगस्त सन् 1941 में प्रोस्टेट कैंसर के कारण कोलका‍ता में हुआ था। रवींद्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता और भारतीय लेखक हैं, जिन्हें उन्हें विश्वकवि और भारत के उच्च कोटि के साहित्यकार के रूप में जाना जाता हैं। उनके अनमोल विचार हमारे जीने का अंदाज बदल देने में सक्षम हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं रवीन्द्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन- 
 
1. सभी गलतियों के लिए अगर आप दरवाजे बंद कर दोगे तो सत्य बाहर रह जाएगा। 
 
2. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे ऊपर समस्या न आएं, बल्कि यह प्रार्थना करें कि हम उनका सामना निडर होकर करें।
 
3. ये पेड़ धरती द्वारा स्वर्ग से बोलने की कोशिश है।
 
4. जब हम विनम्रता में महान होते हैं, तभी हम महानता के सबसे करीब होते हैं।
 
5. जो अपना है, वह मिलकर ही रहेगा।
 
6. हर बच्चा इसी संदेश के साथ इस दुनिया में आता है कि भगवान अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं हुआ है।
 
7. सिर्फ नदी किनारे खड़े होकर पानी देखने से आप नदी पार नहीं कर सकते।
 
8. मौत प्रकाश को खत्म करना नहीं है, ये सिर्फ दीपक को बुझाना है, क्योंकि सुबह हो गई है।
 
9. बर्तन में रखा पानी चमकता है, समुद्र का पानी अस्पष्ट प्रतीत होता है। लघु सत्य स्पष्ट शब्दों से बताया जा सकता है, पर महान सत्य मौन रहता है।
 
10. जब मैं अपने आप पर हंसता हूं, तो मेरे ऊपर से मेरा बोझ बहुत कम हो जाता है।
 
11. वो मनुष्य जो दूसरों का अच्छा करने में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है, वह स्वयं अच्छा होने के लिए समय नहीं निकाल पाता।
 
12. हम दुनिया में तब जीते हैं जब हम इस दुनिया से प्रेम करते हैं।
 
13. आस्था वह चिड़िया है जो अंधेरा होने पर भी उजाले को महसूस करती है। 
 
14. उच्चतम शिक्षा वो नहीं जो हमें सिर्फ जानकारी देती है, बल्कि वह है जो हमारे जीवन को सफलता का एक नया आयाम देती है।
 
15. सच्चा प्रेम स्वतंत्रता देता है, अधिकार का दावा नहीं करता।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments