Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नाश्ता नहीं परोसने पर ससुर नाराज, बहू को मार दी गोली

नाश्ता नहीं परोसने पर ससुर नाराज, बहू को मार दी गोली
, शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 (11:46 IST)
ठाणे। महाराष्‍ट्र के ठाणे के राबोडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने बहू को गोली मारकर घायल कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।
 
पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना गुरुवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। शिकायत में कहा गया है कि जब पीड़िता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चीन में फिर डरा रहा है कोरोना, अमेरिका में राहत, इस देश में 6 साल के बच्चों का लगेगी कोरोना वैक्सीन