Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

17 छक्के उड़ाकर इयोन मॉर्गन ने स्टार गेंदबाज राशिद खान का बनाया भुर्ता, 9 ओवर में 110 रन लुटाए

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (19:32 IST)
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लीग मैच में छक्कों का नया रिकॉर्ड स्थापित कर डाला। अफगानिस्तान के खिलाफ लीग मैच में मॉर्गन ने 17 छक्के लगाकर एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक छक्कों के क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स (सभी 16 छक्के) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला। उन्होंने अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज राशिद खान की गेंदों का भुर्ता बना डाला।
 
इंग्लैंड की पारी में 25 छक्के लगे, जो विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले इंग्लैंड ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 24 छक्के मारे थे। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान बेहद महंगे साबित हुए और मॉर्गन ने उनकी जमकर कुटाई की। राशिद ने 9 ओवर में 110 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
 
राशिद का यह प्रदर्शन विश्व कप मैच में किसी गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है। वह अफगानिस्तान की ओर से किसी एकदिवसीय मैच में सबसे महंगे गेंदबाज भी साबित हुए। राशिद के खिलाफ 11 छक्के लगे, जो विश्व कप मैच में रिकॉर्ड है।
मॉर्गन दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने छक्कों से ही 100 से अधिक रन जुटाए। मोर्गन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 71 गेंद में रिकॉर्ड 17 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत 148 रन बनाए।
 
मोर्गन के तूफानी शतक से इंग्लैंड ने रिकॉर्डों की झड़ी लगाते हुए 6 विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मॉर्गन के अलावा सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टा (90) और जो रूट (88) ने भी अर्धशतक जड़े। 
 
मोर्गन ने नबी पर 2 और छक्के मारे जबकि राशिद खान के ओवर में 3 छक्कों के साथ 57 गेंद में विश्व कप का चौथा सबसे तेज शतक पूरा किया। उन्होंने राशिद के अगले ओवर में 2 छक्के मारे। नायब का पारी का 47वां ओवर घटना प्रधान रहा। मोर्गन ने पहली 2 गेंदों पर छक्के जड़े जबकि चौथी गेंद पर रूट ने लांग आन पर रहमत को कैच थमा दिया। रूट ने 82 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और एक छक्का मारा।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

विश्व कप विशेष

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

આગળનો લેખ
Show comments