Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 5 बार क्रिकेट विश्व कप जीत चुका है

Webdunia
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाने वाला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम की घोषणा बहुत पहले ही कर दी थी। टूर्नामेंट का आयोजन 11 स्टेडियमों में किया जाएगा और शुरुआती मैच में मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका एक-दूसरे से भिड़ेंगे। 
 
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार विश्व विजेता बना : विश्व कप की शुरुआत 1975 से हुई और अब तक इसके कुल 11 आयोजन हो चुके हैं। इन 11 प्रसंगों पर सबसे ज्यादा 5 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व चैम्पियन बनी है।

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहली बार 1987 में इंग्लैंड को हराकर विश्व कप जीता था। यह आयोजन भारत में हुआ था। इसके बाद 1999, 2003 और 2007 में उसने लगातार 3 बार खिताब पर कब्जा जमाया। 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर विश्व चैम्पियन बनने का सम्मान पाया।
 
भारत ने 2 बार विश्व चैम्पियन बनने का सम्मान पाया : विश्व कप क्रिकेट की शुरुआत 1975 से हुई। तब पूरी दुनिया के क्रिकेट पर वेस्टइंडीज का दबदबा था। वेस्टइंडीज ने 1975 में खेले गए पहले वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर पहला विश्व कप अपने नाम किया।

इसके बाद 1979 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। 1983 में भी वेस्टइंडीज की टीम फाइनल तक पंहुच गयी थी, लेकिन यहां उसे भारत से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत का यह पहला वर्ल्ड कप था। इसके बाद भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर अपना दूसरा खिताब हासिल किया। 
 
श्रीलंका और पाकिस्तान ने भी चूमा है विश्व कप : भारत के अलावा 2 अन्य एशियाई देश पाकिस्तान और श्रीलंका भी विश्व कप चैम्पियन बन चुका है। श्रीलंका ने 1996 में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर विश्व चैम्पियन बनने का सम्मान पाया था।

हालांकि श्रीलंका ने तीन बार विश्व कप के फाइनल के दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन विजेता एक बार ही बना। 2007 और 2011 में उसे उप विजेता से ही संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम 1992 में इमरान खान की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीत चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

विश्व कप विशेष

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

આગળનો લેખ
Show comments