Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोरोना के 2 वेरिएंट से एक साथ संक्रमित हुई महिला डॉक्टर, भारत में पहला मामला

कोरोना के 2 वेरिएंट से एक साथ संक्रमित हुई महिला डॉक्टर, भारत में पहला मामला
, मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (07:31 IST)
नई दिल्ली। असम के गुवाहाटी में एक महिला डॉक्टर एक साथ कोरोना के 2 वेरिएंट से संक्रमित पाई गई है। भारत में एक साथ किसी मरीज में दो कोरोना वेरिएंट मिलने का यह पहला मामला है।
 
असम के डिब्रूगढ़ जिले में ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ विश्वज्योति बोरकाकोटि ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए महिला डॉक्‍टर में एक साथ दो कोरोना वेरिएंट की पुष्टि की। महिला कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। जांच में उनके शरीर में अल्‍फा और डेल्‍टा दोनों वेरिएंट मिले हैं।
 
दुनियाभर में 2 वैरिएंट संक्रमण के अभी ज्यादा मामले सामने नहीं आए हैं। इससे पहले बेल्जियम की 90 वर्षीय महिला में एक साथ कोरोना के अल्फा और बीटा वेरिएंट एक साथ मिले थे। महिला ने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आईपीएल, बिटकॉइन से लेकर अश्‍लील फि‍ल्‍म बनाने के आरोप तक, राज कुंद्रा का ‘कंट्रोवर्सी कनेक्‍शन’