Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

लापरवाही! 69 करोड़ लोगों में से सिर्फ 11% ने ली कोविड प्रीकॉशन डोज, सरकार की बढ़ी चिंता

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (23:00 IST)
नई दिल्ली। देश में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लगभग 69 करोड़ पात्र लाभार्थियों में से केवल 11 प्रतिशत ने 25 जुलाई तक कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक ली है, जो केंद्र के लिए चिंता का विषय बन गया है। अधिकारियों ने लापरवाही और कोरोनावायरस का डर खत्म होने को तीसरी खुराक लेने वालों की संख्या कम होने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
 
14 जुलाई तक 64,89,99,721 पात्र आबादी में से एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या 8 प्रतिशत थी। भारत ने 10 अप्रैल को 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक देनी शुरू की थी। केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को एहतियाती खुराक देने के लिए 75 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया था। आधिकारिक सूत्रों ने आगे कहा कि 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के 10.43 करोड़ पात्र व्यक्तियों में से 29 प्रतिशत को 25 जुलाई तक कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक दी गई है।
सूत्रों के मुताबिक करीब 4 करोड़ लोगों ने अभी तक पहली खुराक नहीं ली है जबकि लगभग 7 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक लेनी है। उन्होंने कहा कि एहतियाती खुराक के लिए पात्र 68,97,62,152 लोगों में से केवल 7,30,96,284 ने ही यह ली है। कुछ दिन में पात्र लोगों की संख्या बढ़कर 93 करोड़ हो जाएगी। टीकाकरण की धीमी गति के बारे में पूछे जाने पर एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि लोग लापरवाह हो गए हैं। साथ ही कोविड का डर भी नहीं है, क्योंकि लोग अब इस बीमारी को जान गए हैं। पात्र आबादी के एहतियाती खुराक लेने की धीमी गति के ये मुख्य कारण हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments