Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मध्यप्रदेश में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष फिर होंगे पॉवरफुल, 1 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल

मध्यप्रदेश में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष फिर होंगे पॉवरफुल, 1 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल

विकास सिंह

, मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (21:54 IST)
भोपाल। कोरोना संकट से जूझ से मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने निगम के मेयर, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के कारण नगरीय निकाय चुनाव होने की स्थिति नहीं दिख रही है, इसलिए जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक या एक साल तक के लिए नगरीय निकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा। प्रशासकीय समिति में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल होंगे और ये प्रशासन और जनता के बीच मिलकर काम करेंगे।
 
मुख्यमंत्री चौहान के मुताबिक यह प्रशासकीय समितियां योजना की मॉनीटरिंग से लेकर राज्य शासन जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उन कामों को करेगी और इसका लाभ जनता को मिलेगा।
webdunia
मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों का कार्यकाल खत्म होने के बाद अफसरों का प्रशासक बनाया गया और वे ही निकायों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में अब शिवराज सरकार के इस फैसले के बाद मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पहले की तरह पॉवरफुल हो जाएंगे।
 
मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी करने के बाद शिवराज सरकार ने पहले ही जिला और जनपद पंचायतों के सदस्यों और अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ा चुकी है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पाकिस्तानी PM इमरान खान को कोरोना का खतरा, होगा Covid 19 का टेस्ट