Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देश में सक्रिय मामलों की दर 6 प्रतिशत से नीचे, रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक

Webdunia
सोमवार, 9 नवंबर 2020 (11:46 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण सक्रिय मामलों की दर गिरकर 6 प्रतिशत से नीचे आ गई है जबकि रिकवरी रेट 92.5 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
ALSO READ: कोरोना महामारी के बीच प्रदूषण से खौफ में दिल्ली, AQI गंभीर श्रेणी में
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार को नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई और शनिवार के 45,674 की तुलना में 45,903 सामने आए। इससे संक्रमितों की संख्या संख्या 85.53 लाख से अधिक हो गई। इस दौरान 48,405 मरीज स्वस्थ हुए और 490 की मृत्यु हुई है।
ALSO READ: स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का दावा, दिल्ली में कोरोनावायरस का तीसरा दौर सबसे अधिक बुरा
देश में अब तक 79.13 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,26,611 लोगों ने जान गंवाई है। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 2,992 घटकर अब 5,09,673 रह गए हैं। 
 
इस समय स्वस्थ होने वालों की दर 92.56, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 5.96 फीसदी रह गई है। इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित हुए महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में लगातार कमी आने से इनकी संख्या 1 लाख नीचे आ गई है, जो एक समय 3 लाख से ऊपर निकल गई थी।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान 2,772 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर 97,296 रह गई है जबकि 125 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 45,240 हो गई है। इस दौरान 8,232 लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले की संख्या बढ़कर 15.77 लाख से अधिक हो गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments