Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

1550 विशेष ट्रेनों से UP लौटे 21 लाख से अधिक प्रवासी कामगार

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (16:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब तक 1550 श्रमिक ट्रेन आ चुकी हैं और इनके माध्यम से 21 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक, कामगार प्रदेश लौट चुके हैं। श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के आने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

अपर मुख्य सचिव गृह और सूचना अवनीश अवस्थी ने शनिवार को बताया कि उप्र में अब तक 1550 ट्रेन प्रवासी श्रमिकों कामगारों को लेकर प्रदेश में आ चुकी हैं। इनमें 21 लाख से अधिक श्रमिक आ चुके हैं, आज रात तक प्रवासी मजदूरों को लेकर 28 ट्रेन प्रदेश में और आ जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सर्वाधिक 257 ट्रेन गोरखपुर में अब तक आई हैं जिसमें तीन लाख 31 हजार श्रमिक, कामगार आ चुके हैं। इसी प्रकार लखनऊ में 109, जौनपुर में 125, वाराणसी में 111, देवरिया में 99 ट्रेन आ चुकी हैं।

अवस्थी ने बताया कि सबसे अधिक 520 ट्रेन गुजरात से, उसके बाद 398 ट्रेन महाराष्ट्र से तथा 233 ट्रेन पंजाब से आ चुकी हैं। सभी राज्यों से प्रदेश के श्रमिकों, कामगारों को लेकर विशेष ट्रेन आ रही हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश से विभिन्न राज्यों को जाने वाले कामगारों, श्रमिकों के लिए भी भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश आने वाले कामगारों, श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर ले जाया जाए।
वहां चिकित्सा जांच में स्वस्थ पाए गए कामगारों, श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराते हुए पृथक-वास के लिए घर भेजा जाए तथा अस्वस्थ लोगों के उपचार की व्यवस्था की जाए। घर पर पृथक-वास के दौरान कामगारों, श्रमिकों को एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments