Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Coronavirus in India : देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले फिर बढ़े, जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (19:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 के एक दिन में सामने आए 17,921 नए मामलों में से 83.76 प्रतिशत मामले 6 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में दर्ज किए गए हैं।
ALSO READ: कौन है एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे, जिनके काम करने के तरीके को लेकर महाराष्ट्र में मचा है बवाल
मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.84 लाख हैं जो कुल मामलों का 1.64 प्रतिशत है। देश में अब तक की गई जांच की कुल संख्या 22 करोड़ को पार कर गई है और प्रतिदिन संक्रमण की दर 2.43 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामलों के आने का सिलसिला जारी है और इस राज्य में 9,927 और मामले दर्ज किए गए। इसके बाद केरल में 2,316 और पंजाब में 1,027 नए मामले सामने आए।
ALSO READ: Moto G30 : जान लीजिए Motorola के 2 धमाकेदार स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत
मंत्रालय के अनुसार एक दिन में इस महामारी से 133 और मरीजों की मौत हुई है और मौत के 77.44 प्रतिशत मामले 5 राज्यों में दर्ज किए गए है। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 56 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब में 20 और केरल में 16 मरीजों की मौत हुई।
 
देश के 19 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में एक दिन में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों में राजस्थान, आंध्रप्रदेश, चंडीगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, दमन और दीव, त्रिपुरा, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार की सुबह 7 बजे तक 3,39,145 सत्रों के माध्यम से टीके की 2.43 करोड़ से अधिक खुराक दी गई है। इनमें 71,30,098 स्वास्थ्य देखभाल कर्मी और अग्रिम मोर्चे के 69,36,480 कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई। इसके अलावा 38,90,257 स्वास्थ्यकर्मियों और 4,73,422 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
 
इनके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के 8,33,526 लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 51,04,123 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 53वें दिन 52,351 सत्रों में टीके की 13.5 लाख से अधिक खुराक दी गई। इनमें से 10,60,944 लाभार्थियों को पहली खुराक और 2,98,229 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments