Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोरोना से जंग, NCC ने की अपने कैडेट की सेवाओं की पेशकश

कोरोना से जंग, NCC ने की अपने कैडेट की सेवाओं की पेशकश
, गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (15:56 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एनसीसी ने देश भर के अपने कैडेट की सेवाओं की पेशकश की है। देश में कोविड-19 से अभी तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है और 1965 मामले सामने आ चुके हैं।
 
रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया, ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय कैडेट कोर ने नागरिक प्रशासन को सहयोग करने की पेशकश की है।‘
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे भारत में अभी तक एनसीसी के करीब 47 हजार वरीय कैडेट ने सेवा देने की इच्छा जताई है।
 
बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आग्रह के आधार पर वालंटियर एनसीसी कैडेट की तैनाती की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना का खौफ, 2 माह बाद ससुराल लौटी पत्नी को पति ने घर में रखने से किया इंकार