Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नागपुर कलेक्टर बोले, निजी कोविड अस्पतालों द्वारा ली जा रही राशि पर नजर रख रहे

नागपुर कलेक्टर बोले, निजी कोविड अस्पतालों द्वारा ली जा रही राशि पर नजर रख रहे
, गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (13:03 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में जिला प्रशासन ने कोविड-19 अस्पतालों में मरीजों से ली जाने वाली राशि (फीस) पर नजर रखने के लिए अधिकारी तैनात किए हैं। कुछ चिकित्सकीय सुविधाओं में मरीजों से अधिक पैसे लेने की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है।
रेजीडेंट डिप्टी कलेक्टर रवीन्द्र खजानजी ने बुधवार को बताया कि नागपुर में अस्पतालों द्वारा ली जा रही राशि की जांच करने के लिए बिक्री कर और जीएसटी अधिकारियों को कुछ दिन पहले प्रशिक्षित किया गया। कलेक्टर रवीन्द्र ठाकरे ने बताया कि संबधित अधिकारी निगरानी कर रहे हैं कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए राज्य सरकार के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं?
 
नागपुर नगर निगम (एनएमसी) भी निजी अस्पतालों द्वारा ली जाने वाली राशि पर नजर रख रहा है। शहर में कोविड-19 के 6 निजी अस्पताल हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या है फेसलेस ई-असेसमेंट, नई व्यवस्था से टैक्सपेयर्स को क्या होगा फायदा...