Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में 20 महीने बाद 15 दिसंबर से खुलेंगे 7वीं कक्षा तक के स्कूल

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में 20 महीने बाद 15 दिसंबर से खुलेंगे 7वीं कक्षा तक के स्कूल
, मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (19:01 IST)
मुंबई। देश-दुनिया में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच मुंबई में 20 महीने के बाद बुधवार से पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल एक बार फिर से खुलेंगे।

स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को जारी किया।
ALSO READ: Omicron Variant: हाई रिस्क देशों से भारत के इन 6 शहरों में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्री-बुकिंग RT-PCR टेस्ट अनिवार्य
कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्कूल बंद थे। इससे पहले कोरोनावायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर चार दिसंबर से स्कूलों को पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला टाल दिया गया था।
ALSO READ: करीना कपूर के पॉजिटिव होने पर भड़कीं मुंबई की महापौर, बोलीं- किसी को नहीं है लापरवाही का अधिकार
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है, जिसमें से पांच मरीज मुंबई में ही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Omicron Variant: हाई रिस्क देशों से भारत के इन 6 शहरों में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्री-बुकिंग RT-PCR टेस्ट अनिवार्य