Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना पॉजिटिव मिल्खा सिंह की हालत स्थिर, पीजीआईएमईआर अस्पताल में हैं भर्ती

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (15:48 IST)
चंडीगढ़। कोविड-19 संक्रमण से जूझ रहे महान भारतीय फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की हालत स्थिर है और कल से बेहतर है जिनका इलाज यहां के पीजीआईएमईआर (स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान) अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां जारी विज्ञप्ति में पीजीआईएमईआर ने कहा कि मिल्खा सिंह शुक्रवार की तुलना में बेहतर हैं।

ALSO READ: पीएम ने की 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह से बात, स्वास्थ्य के बारे में पूछा
 
गुरुवार को उन्हें ऑक्सीजन स्तर में गिरावट के बाद अस्पताल में लाया गया था। पीजीआईएमईआर के आधिकारिक प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बयान में कहा कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह कोविड-19 से जूझ रहे हैं, उन्हें 3 जून से पीजीआईएमईआर के एनएचई ब्लॉक के आईसीयू में भर्ती किया गया है।

ALSO READ: 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर भारतीय धावक मिल्खा सिंह को हुआ कोरोना
 
उन्होंने सोशल मीडिया पर शनिवार सुबह से चल रही उनके निधन की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनके चिकित्सीय मानकों के आधार पर उनकी हालत कल की तुलना में आज 5 जून को बेहतर है। बयान में यह सूचित किया गया कि 91 वर्षीय मिल्खा की निगरानी 3 डॉक्टरों की टीम रख रही है। उन्हें गुरुवार को ऑक्सीजन के गिरते स्तर के बाद अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए फोन किया था। मोदी ने मिल्खा से बात की और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आर्शीवाद देंगे और उन्हें प्ररित करेंगे।
 
मिल्खा को पिछले रविवार मोहाली में एक निजी अस्पताल में संक्रमण के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन घर पर भी उनके ऑक्सीजन लगी रही। मिल्खा की 82 वर्षीय पत्नी निर्मल फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में है जिन्हें पति के संक्रमित होने के कुछ दिन बाद कोविड-19 की पुष्टि हुई। मिल्खा के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव 22 मई को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी हैं।
 
मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।  एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments