Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मार्कंडेय काटजू का सवाल- भगवान हैं तो वे कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते

मार्कंडेय काटजू का सवाल- भगवान हैं तो वे कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते
, सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (16:12 IST)
आज दुनियाभर के देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। इस महामारी का विकराल रूप सामने आ रहा है। भारत में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

संक्रमित लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष रहे मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट कर एक सवाल पूछा है। उनका यह ट्‍वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
webdunia

काटजू ने ट्वीट किया कि अगर भगवान हैं तो वे कोरोना को खत्म क्यों नहीं कर देते?’  काटजू के इस ट्‍वीट पर यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं।

एक यूजर कमेंट लिखा है कि 'भगवान  इस महामारी से अपने अस्तित्व का अहसास करवाना चाहता है।' अगर आपको भगवान पर  विश्वास हो जाए तो महामारी खुद खत्म हो जाएगी।

एक यूजर ने लिखा है 'क्योंकि वह   जानवरों और प्रकृति का भी भगवान है।' इससे पहले काटजू लॉकडाउन का भी विरोध कर चुके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद तमिलनाडु में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार