Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पैसों के लिए 24 घंटे में 10 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन...

पैसों के लिए 24 घंटे में 10 बार लगवाई कोरोना वैक्सीन...
, रविवार, 12 दिसंबर 2021 (11:02 IST)
वेलिंग्टन। दुनियाभर में कोरोनावायरस से बचाव के लिए सरकारें वैक्सीनेशन पर खासा जोर दे रही है। कई देशों में अब बूस्टर डोज भी लगवाए जा रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड से आई यह खबर हैरान करने वाली है।
 
न्यूजीलैंड में एक शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि वैक्सीन की 10 डोज लगवा लीं। उसने कोरोना से जान बचाने के लिए जो वैक्सीन लगवाई, वह उसकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। व्यक्ति ने एक दिन में इतनी डोज ली कैसे, यह भी बड़ा सवाल है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक एक शख्स ने 24 घंटे में वैक्सीन की 10 डोज लगवा लीं। जैसे ही यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय को मिली तो हड़कंप मच गया और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए।
 
बताया जा रहा है कि वैक्सीन की हर डोज के लिए शख्स को पैसे दिए गए थे। इसी लालच में उसने एक दिन में कई वैक्सिनेशन सेंटर्स का दौरा किया। हर जगह जाकर वह गलत जानकारी देकर वैक्सीन की डोज लेता रहा।
 
न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय के वैक्सिनेशन कार्यक्रम के समूह प्रबंधक एस्ट्रिड कोर्ननीफ ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक स्थिति है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये नहीं बताया कि ये घटना कहां की है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

श्रीनगर में 11 महीनों में 9 मुठभेड़ें, 14 आतंकी ढेर