Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Corona virus के कारण कैलिफोर्निया में कठोर लॉकडाउन लागू

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (19:32 IST)
लॉस एंजिल्स। इटली में कोरोना वायरस (Corona virus) से अब तक हुई मौतों की संख्या ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं 3 करोड़ 90 लाख से ज्यादा की आबादी वाले कैलिफोर्निया में कठोर लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में इस संक्रमण से बचाव के लिए जल्द से जल्द एंटीमलेरियल दवाएं लाई जा रही हैं।

उन्होंने गुरुवार को चीन पर आरोप लगाया कि चीन में कई महीने पहले फैले कोरोना वायरस के बारे में उस देश द्वारा जानकारी नहीं देने के कारण पूरी दुनिया आज बड़ी कीमत चुका रही है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि वायरस दुनियाभर में फैल गया तो लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि राज्य में गुरुवार शाम से लॉकडाउन लागू होगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि यदि लोग परामर्शों का पालन करें और लोगों से संपर्क न करें तो हम 12 सप्ताह में कोरोना वायरस का देश से खात्मा कर सकते हैं।

अर्जेंटीना में राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने देशभर में शुक्रवार से 31 मार्च तक एहतियातन लॉकडाउन की घोषणा की। राजधानी रियो डि जेनेरियो अपने प्रसिद्ध बीच, रेस्तरां और बार अगले 15 दिनों तक बंद रखेगा। इटली में गुरुवार को 427 लोगों की मौत होने के बाद यूरोप में मृतकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली।

आधिकारिक गणना के अनुसार, इटली में कोरोना वायरस से अब तक 3,405 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चीन ने आधिकारिक तौर पर अब तक 3,248 मौतों की पुष्टि की है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 108 लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतक संख्या 327 पहुंच गई।

गणना के अनुसार, पूरे विश्व में 158 देशों में अब तक इस संक्रमण से 9,800 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी, जबकि 232,650 लोग संक्रमित हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने चेतावनी दी है कि अगर हम जंगल की आग की तरह विषाणु को फैलने देते हैं खासकर दुनिया के गरीब देशों में तो इससे लाखों लोगों की मौत हो सकती है।

ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा, यह चीन के जिस क्षेत्र में फैला था वहीं तक सीमित रह सकता था। और उन्होंने जो किया उसके लिए दुनिया निश्चित रूप से बड़ी कीमत चुका रही है। इटली में संक्रमण से मौतों की संख्या में भारी वृद्धि के मद्देनजर प्रधानमंत्री ज्युसेप कोंते ने देशभर में लॉकडाउन लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उसके बाद पूरे यूरोप में 3 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया गया है।

इस वायरस के संक्रमण से कोई अछूता नहीं है। ईयू-ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बारनियर, मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय और अमेरिका के लगभग 6 एनबीए खिलाड़ियों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। महामारी के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था की बिगड़ती हालत को संभालने के लक्ष्य से यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने बुधवार देर शाम घोषणा में कहा कि वह 750 अरब यूरो की बांड खरीदारी योजना ला रही है।

अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन मेनुचिन ने संसद से एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का आपातकालीन प्रोत्साहन पैकेज पारित करने का आग्रह किया। नाइजीरिया के शहर लागोस ने स्कूल बंद करने की घोषणा की जबकि बुर्किना फासो में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई।

वहीं रूस में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के साथ ही देश में पहली मौत दर्ज की गई। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने देश में प्रवासियों के आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है साथ ही वे संक्रमण की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments