Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केजरीवाल ने कहा, ओडिशा से विमान द्वारा ऑक्सीजन लाने के किए जा रहे हैं प्रयास, मरीजों को होगी राहत

Webdunia
गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (16:26 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार ओडिशा से हवाई मार्ग से ऑक्सीजन लाने के प्रयास कर रही है।
 
केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए राजधानी का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली उच्च न्यायालय का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आपूर्ति राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने लगी है। उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से यह अनुरोध भी किया कि दिल्ली के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन लेकर आ रहे वाहनों को सुगमता से आने दिया जाए।

ALSO READ: ऑक्सीजन मैन के जज्बे को सलाम, कोरोना मरीजों की मदद के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, हजारों तक पहुंचाया सिलेंडर
 
केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के लिए बढ़ाए गए ऑक्सीजन के कोटे में से अधिकतर हिस्से की आपूर्ति ओडिशा से होनी है और दिल्ली सरकार इस संकट के दौरान वक्त बचाने के लिए हवाई मार्ग से वहां से ऑक्सीजन लाने की योजना बना रही है। इसके बाद केजरीवाल को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का फोन आया जिसमें उन्होंने दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन की आपूर्ति में पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया।

ALSO READ: Covid 19: दिल्ली में ऑक्सीजन की सीमित आपूर्ति के कारण मुश्किल, मरीजों की हालत गंभीर
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि नवीन पटनायकजी का फोन आया। उन्होंने ओडिशा से दिल्ली के ऑक्सीजन के कोटे को पहुंचाने में दिल्ली को पूरी तरह मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी को यह काम सौंपा है। बहुत धन्यवाद सर। दिल्ली बहुत आभारी है।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन की रोजाना की मात्रा 378 मीट्रिक टन निर्धारित थी जिसे बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया गया है और इसके लिए उन्होंने केंद्र का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि अनुमान के मुताबिक दिल्ली को रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है।



ALSO READ: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से आफत, कई राज्यों का बुरा हाल, मरीज परेशान

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र द्वारा निर्धारित कोटा के मुताबिक दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है लेकिन कुछ राज्य राष्ट्रीय राजधानी आ रहे ट्रकों को रोक रहे हैं और यह ठीक नहीं है। यह बड़ी आपदा है और हमें एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। अगर हम सब एक साथ 'भारतीय' बनकर लड़ेंगे तो हम कोरोना को हरा देंगे। उन्होंने राज्य सरकारों से एक-दूसरे की मदद करने की अपील की और दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में आने पर अतिरिक्त ऑक्सीजन, दवाओं और डॉक्टरों को उनके लिए भेजने का वादा किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments