Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गायिका कनिका कपूर ‘कोरोना पॉजिटिव’, वसुंधरा राजे, दुष्‍यंतसिंह समेत यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी आए थे संपर्क में!

गायिका कनिका कपूर ‘कोरोना पॉजिटिव’, वसुंधरा राजे, दुष्‍यंतसिंह समेत यूपी के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी आए थे संपर्क में!
, शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (16:29 IST)
हिंदी फिल्‍मों की गायिका कनिका कपूर की कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आई है। लखनऊ में उनकी यह जांच की गई थी। उन्हें किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है।

बताया जा रहा है कि वे हाल ही में लंदन से लौटी थीं, वहां से आने के बाद एक पार्टी में शामिल हुई थी। इस पार्टी में वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्‍यंत सिंह के साथ ही उत्‍तर प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री भी शामिल थे। कनिका ने लंदन से लौटकर करीब 500 लोगों को पार्टी दी थी।

चौंकाने वाली खबर यह है कि दुष्‍यंत सिंह अगले दिन संसद की कार्रवाही में शामिल हुए थे। और वे संसद में कई मंत्रियों समेत राष्‍ट्रपति से भी मिले। हाल ही में खबर आई है कि वसूंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इधर कनिका कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वे भी कई लोगों से मिल चुकी हैं। फिलहाहल लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 8 हो गई है, जबकि पूरे राज्य में यह संख्या अब 23 है। सोशल मीडिया पर कनिका कपूर को लोग जमकर लताड रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 4 मामले सामने आए। इनमें दो पुरूष, एक महिला और एक बच्ची है। सभी को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। राजधानी के महानगर इलाके के एक डॉक्टर के परिवार के तीन लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। डॉक्टर कनाडा से आई एक संक्रमित महिला का इलाज कर रहा था।

दूसरी ओर पुलिस एटा के अस्पताल से फरार हुई एक महिला की तलाश कर रही है। वो महिला अपने पति के साथ पिछले जनवरी में चीन के वुहान से लौटी थी। उसे पति के साथ भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सभी जांच निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी। पिछले बुघवार करे उसने फिर खांसी, बुखार की शिकायत की तो उसे अस्पताल में दाखिल करा दिया गया लेकिन कल गुरूवार को वो अस्पताल से गायब हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जलेसर के उसके घर में भी गई।

उत्तर प्रदेश में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 23 है । राजधानी लखनऊ और आगरा में आठ आठ,नोयडा में चार, गाजियाबाद में में दो और लखीमपुर खीरी में एक मरीज सामने आया है। आगरा और गाजियाबाद के पीड़ितों का इलाज दिल्ली में किया गया जहां सभी ठीक हो गए हैं। लखीमपुर खीरी का मरीज कुछ दिन पहले ही तुर्की से लौटा था। उसे भी किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में दाखिल कराया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Nirbhaya Case : फांसी पर नरेन्द्र मोदी ने कहा- न्याय की जीत हुई