Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Corona के नए Variant पर बारीकी से नजर रख रहा INSACOG

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (23:11 IST)
नई दिल्‍ली। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए स्वरूप ‘बी.1.1.1.529’ पर बारीकी से नजर रख रहा है और देश में इसकी मौजूदगी का अभी तक पता नहीं चला है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण अफ्रीका में सामने आए नए स्वरूप में ‘स्पाइक म्यूटेशन’ की अधिक मात्रा होने की आशंका है। दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसके 22 मामलों की पुष्टि की है। इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए, आईएनएसएसीओजी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि कंसोर्टियम स्वरूप बी.1.1.1.529 नामक कोविड-19 के नए स्वरूप पर बारीकी से नजर रख रहा है और देश में अभी तक इसकी उपस्थिति का पता नहीं चला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि आईएनएसएसीओजी इस प्रकार की मौजदूगी की जांच करने और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के सकारात्मक नमूनों के जीनोम विश्लेषण के परिणामों में तेजी लाने के लिए स्थिति की बहुत बारीकी से निगरानी कर रहा है। इस मामले पर समीक्षा बैठक भी होने की बात सामने आई है।

एक सूत्र ने कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के नमूने हमेशा की तरह एकत्र किए जा रहे हैं और सकारात्मक नमूनों को विशेष रूप से प्राथमिकता के आधार पर ‘बी1.1.529’ के जांच के लिए देखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय और जैव प्रौद्योगिकी विभाग पहले ही स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं।

केंद्र ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग और जांच की जाए। इन देशों में कोविड​​​​-19 के गंभीर जनस्वास्थ्य प्रभावों वाले नए स्वरूप सामने आने की सूचना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव अथवा सचिवों (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में, उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि संक्रमित पाए गए यात्रियों के नमूने तुरंत निर्दिष्ट जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाओं को भेजे जाएं।

पत्र में कहा गया था कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा अब यह सूचित किया गया है कि बोत्सवाना (तीन मामले), दक्षिण अफ्रीका (छह मामले) और हांगकांग (एक मामला) में कोविड​​​​-19 के स्वरूप ‘बी.1.1529’ के मामले सामने आए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments