Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Railway Alert On Corona : गृह मंत्रालय ने SoP में किया बदलाव, अब रेल सफर में मास्क लगाना होगा जरूरी

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (18:10 IST)
Railway Alert On Corona : पिछले दिनों में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी आई है। बड़े शहरों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने चिंताओं को और बढ़ा दिया है। इसे देखते हुए गृह मंत्रालय ने एसओपी में बदलाव किया है। लोगों से मास्क लगाने के लिए कहा गया है। रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों को मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। रेलवे स्टॉफ को भी मास्क लगाने के लिए कहा गया है।
 
गृह मंत्रालय की एसओपी के हवाले से रेलवे बोर्ड ने कल एक पत्र जारी किया है। इसमें रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान तथा स्टेशन परिसर में आने के दौरान मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा। इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
 
क्या है इंदौर की स्थिति : इंदौर में भी कोरोना के आंकड़े पिछले डेढ़ महीने से नहीं बढ़े हैं और हर दिन इक्का-दुक्का मरीज ही निकल रहे हैं। रविवार को पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा शून्य था जबकि कल 6 मरीज पॉजिटिव आए थे। जितनी जांच हो रही है, उस हिसाब से मरीजों का प्रतिशत 5 के आसपास आ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments