Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

उम्मीद, अगले साल के अंत तक बढ़ने लगेगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (11:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मंदी से गुजर रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में जल्द सुधार होगा और वह अगले साल के अंत तक तेजी से बढ़ने लगेगी।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक शीर्ष आर्थिक सलाहकार ने कहा था कि चीन से अपने विनिर्माण संयंत्रों को वापस अमेरिका लाने के लिए अमेरिकी कंपनियों को कर प्रोत्साहन देना चाहिए। इसके एक दिन बाद पॉवेल का यह बयान आया।
 
कोविड-19 महामारी को लेकर चीन के रुख पर अमेरिका ने निराशा व्यक्त की है। इस बीमारी के चलते अमेरिका में 90 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दोनों देशों के बीच इस साल की शुरुआत में एक व्यापार समझौते पर दस्तखत हुए थे, जिसके बाद माना गया कि पिछले दो साल से जारी व्यापार यु्द्ध का अंत हो गया है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के बाद दोनों देशों के बीच नए सिरे से मतभेद उभरते हुए दिख रहे हैं।
 
फेडरल रिजर्व के चेयरमैन पॉवेल ने रविवार को सीबीएस न्यूज से कहा कि लंबे समय में और यहां तक कि मध्यम अवधि में कोई भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के खिलाफ दांव लगाना नहीं चाहेगा।
 
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। और इसका मतलब है कि लोग काम पर वापस जाएंगे। बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
 
उन्होंने कहा कि इसमें कुछ समय लग सकता है। यह अगले साल के अंत तक हो सकता है। सही समय हमें नहीं पता। हमें उम्मीद है कि इसमें कम समय लगेगा, लेकिन वास्तव में कोई नहीं जानता। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में AQI में आया सुधार, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

शुद्ध 24 कैरेट की नहीं होती ज्वैलरी, खरा सोना चाहिए तो निवेश के लिए ये हैं बेहतर विकल्प

रीवा में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप, भैरव बाबा के दर्शन करने गए थे

Cyclone dana : एक्शन में NDRF और ODRF, उखड़े पेड़ों को रास्ते से हटाने में जुटे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर NIA का शिकंजा, अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम

આગળનો લેખ
Show comments