Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र, पंजाब में Corona के बढ़ते मामलों से एक्शन में सरकार, गृहमंत्री शाह ने की बड़ी बैठक

महाराष्ट्र, पंजाब में Corona के बढ़ते मामलों से एक्शन में सरकार, गृहमंत्री शाह ने की बड़ी बैठक
, सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (20:54 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ राज्यों में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में आई अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए सोमवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की।
ALSO READ: Corona Alert! गहरी होती चिंता की लकीरें, क्या फिर लौटेगा लॉकडाउन?
समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, गृह सचिव अजय भल्ला और दोनों मंत्रालयों के शीर्ष अधिकारी शामिल थे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने देश में कोरोनावायरस की स्थिति की समीक्षा की खासकर उन राज्यों की जहां हाल के समय में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई।
ALSO READ: Corona Alert! गहरी होती चिंता की लकीरें, क्या फिर लौटेगा लॉकडाउन?
अधिकारी ने बताया कि बैठक में जारी टीकाकरण प्रक्रिया और वायरस के और प्रसार पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कश्मीर घाटी में 11 महीने बाद ट्रेन सेवा बहाल