Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर फड़णवीस ने कहा, राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाएं

महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर फड़णवीस ने कहा, राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाएं
, बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (09:21 IST)
मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा राज्य में 15 दिन के कर्फ्यू की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि राज्य सरकार को बिजली बिलों, संपत्ति कर और जीएसटी में छूट देनी चाहिए।

 
पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने ट्वीट किया कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने बिजली के बिलों, संपत्ति कर या जीएसटी में कोई छूट नहीं दी है। इसी तरह सैलून संचालकों, छोटे कारोबारियों, फूल विक्रेताओं आदि के लिए कोई वित्तीय सहायता की घोषणा नहीं की गई है। ये अहम श्रमबल हैं जिनके पास कमाई के साधन नहीं होंगे।

webdunia
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपए के आरक्षित कोष का तत्काल उपयोग करना चाहिए। इसका इस्तेमाल और अधिक बिस्तरों के बंदोबस्त तथा चिकित्सा उपकरणों की खरीद में होना चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना: कितनी कारगर है स्पुतनिक वी वैक्सीन