Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

COVID-19 : देवेन्द्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र को अन्य राज्यों से रेमडेसिविर खरीदनी चाहिए...

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (17:26 IST)
नागपुर। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि रेमडेसिविर की कमी से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उन राज्यों से यह दवा खरीदनी चाहिए, जहां कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर नहीं है। साथ ही उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर कहा कि राज्य सरकार को रेमडेसिविर की उपलब्धता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पिछले साल कालाबाजारी की घटनाएं सामने आई थीं।

उन्होंने कहा, यही हाल अब भी हो रहा है। सभी राज्यों में दूसरी लहर नहीं देखी जा रही है। इसलिए सरकार को उन राज्यों से रेमडेसिविर की खरीद करनी चाहिए, जहां महामारी की दूसरी लहर नहीं है।भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार को कोविड-19 टीकों को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने स्पष्ट रूप से महाराष्ट्र को दी जाने वाली टीके की खुराकों की संख्या, लंबित खुराक और आगे दी जाने वाली टीकों की संख्या बताई है।

फडणवीस ने कहा, केंद्र की आलोचना करने वालों को यह देखना चाहिए कि महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश की तुलना में अधिक टीके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश आबादी में इससे दोगुना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments