Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Covid pandemic: 70 वर्षों में वैश्विक मृत्यु दर में अभूतपूर्व बदलाव, जीवन प्रत्याशा स्तर में दीर्घकालिक गिरावट

Webdunia
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (22:40 IST)
लंदन। कोविड-19 के चलते जीवन प्रत्याशा स्तर में दीर्घकालिक गिरावट आई है, जिससे पिछले 70 वर्षों में वैश्विक मृत्यु दर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। यह बात एक स्टडी में सामने आई है।
 
ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड और जर्मनी स्थित मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर डेमोग्राफिक रिसर्च के शोधकर्ताओं ने यूरोप के 29 देशों के साथ-साथ चिली और अमेरिका के आंकड़े का इस्तेमाल किया।
 
पत्रिका ‘नेचर ह्यूमन बिहेवियर’ में सोमवार को प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि 2021 में जीवन प्रत्याशा सभी 29 देशों में अपेक्षा से कम रही। शोधकर्ताओं ने कहा कि पिछली वैश्विक महामारियों के बाद जीवन प्रत्याशा के स्तर पर काफी तेजी से ‘वापसी’ देखी गई है।
 
शोधकर्ताओं ने उल्लेख किया कि 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में बार-बार होने वाले फ्लू के दौरान जीवन प्रत्याशा की हानि महामारी के समय की तुलना में बहुत कम रही है।
 
2021 में एक स्पष्ट भौगोलिक विभाजन दिखाई दिया। शोधकर्ताओं ने पाया कि पश्चिमी यूरोप के अधिकांश देशों में, 2020 में जीवन प्रत्याशा में हानि के बाद सुधार हुआ।
 
स्वीडन, स्विट्‍जरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस में जीवन प्रत्याशा महामारी पूर्व स्तर में लौट आई, वहीं इंग्लैंड और वेल्स में 2020 के स्तर से 2021 में आंशिक वापसी देखी गई। स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में जीवन प्रत्याशा, हालांकि, 2020 के समान स्तर पर रही।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

राष्ट्रपति मुर्मू ने रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजस्थान के करौली में नायब तहसीलदार का शव पेड़ से लटका मिला

गुलमर्ग हमले में आतंकियों ने पहली बार किया था रॉकेट का इस्‍तेमाल

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, AQI 270 दर्ज

આગળનો લેખ
Show comments