Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Coronavirus : चीन के शंघाई में कोरोना का असर हुआ कम, 16 में से 15 जिले संक्रमण से हुए मुक्‍त

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (18:30 IST)
बीजिंग। चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक कारोबार केंद्र शंघाई के कई हिस्सों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण के प्रसार में कमी आई है, इसके बावजूद शहर में 10 लाख से कुछ कम लोगों को लॉकडाउन संबंधी कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। चीन के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शंघाई में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने और आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 को लेकर चीन की कि कतई बर्दाश्त नहीं करने' की नीति के कारण शंघाई की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। शंघाई के वाइस मेयर जोंग मिंग ने कहा कि शंघाई के 16 में से 15 जिले संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो चुके हैं।

जोंग ने कहा कि हमारे शहर में महामारी प्रभावी रूप से नियंत्रण में है। रोकथाम के उपायों के कारण संक्रमण को नियंत्रित करने में अत्यधिक सफलता हासिल की गई है। सुपर मार्केट, मॉल और रेस्तरांओं को कुछ निश्चित शर्तों के साथ सोमवार को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई। लेकिन अभी भी कुछ स्थानों पर जाने की मनाही है और भूमिगत रेलवे स्टेशनों को फिलहाल बंद रखने का ही फैसला किया गया है।

इस बीच, चीन में सोमवार को कोविड-19 के 1,159 नए मामले सामने आए। कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए लगभग सभी मरीजों में बीमारी का कोई भी लक्षण मौजूद नहीं था। राजधानी बीजिंग में संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने लोगों को अपने घरों से काम करने और स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से चलाने के निर्देश जारी किए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments