Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बेकाबू हो रहा कोरोना, 24 घंटे में 11,109 नए केसेस, 49,622 एक्टिव मरीज

Webdunia
शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023 (11:02 IST)
नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 10,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11,109 कोरोना मरीज मिले हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 49,622 हो गई।
 
देश में अब तक कुल 4 करोड़ 47 लाख 97 हजार 269 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 16 हजार 583 स्वस्थ हो गए जबकि 5 लाख 31 हजार 64 लोग काल के गाल में समा गए। 49,622 लोगों की मौत हो गई।

संक्रमण से दिल्ली तथा राजस्थान में 3-3, छत्तीसगढ़ तथा पंजाब में 2-2 और हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हो गई। वहीं संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में 9 नाम और जोड़े हैं।
 
कोरोना से संक्रमित लोगों में से 98.7 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 1.19 फीसदी लोग मारे जा चुके हैं जबकि 0.11 प्रतिशत लोगों का इलाज जारी है। देश में 220 करोड़ 66 लाख 25 हजार 120 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
 
दिल्ली में गुरुवार को कोविड के 1,527 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही। शहर में कोरोनावायरस संक्रमण से 2 लोगों की मौत भी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को कहा कि सरकार स्थिति की समीक्षा कर रही है और स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
 
इसी प्रकार महाराष्ट्र में भी 1086 मरीज सामने आए हैं तथा राज्य में 1 मरीज की मौत हो गई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब राज्य में संक्रमण के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81 लाख 53 हजार 377 हो गई जबकि 1 लाख 48 हजार 471 लोगों की मौत हो गई। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments