Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Corona से भारत में 1,886 लोगों की मौत, 56,342 संक्रमित

Webdunia
शुक्रवार, 8 मई 2020 (10:34 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 हो गई और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब 29.35 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामले में 111 विदेशी नागरिक हैं।
गुरुवार सुबह से अब तक हुई 103 मौतों में से महाराष्ट्र में 43, गुजरात में 29, मध्य प्रदेश में 8, पश्चिम बंगाल में 7 और राजस्थान में 5 लोगों की मौत हुई। वहीं तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2-2 तथा बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments