Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बड़ी खबर, महाराष्‍ट्र के अकोला में लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू

Webdunia
शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (13:08 IST)
पुणे। महाराष्‍ट्र में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुणे में आज रात से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। यहां 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। नागपुर के बाद अकोला में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 
 
पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। प्रशासन ने नई गाइंडलाइंस जारी करते हुए शहर के सभी होटल और मॉल बंद रखने का भी फैसला किया है। अकोला में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 14,317 मरीज मिले जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद कुल मामले 22,66,374 पहुंच गए हैं। 57 संक्रमितों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या 52,667 पहुंच गई है। बीते साल 7 अक्टूबर को एक दिन में 14,578 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद से दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज होने लगी थी।
 
स्वास्‍थ्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्‍या एक लाख पार हो गई। 1,06,070 लोग संक्रमण का उपचार करा रहे हैं। पिछले साल छह नवंबर को राज्य में संक्रमण के इलाजरत मरीजों की संख्या 1,02,099 थी। इसके बाद उपचाररत मरीजों की संख्या कम होने लगी थी। बहरहाल महाराष्ट्र में 14 फरवरी से दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी होने लगी।
 
नागपुर शहर में सबसे ज्यादा 1701 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद पुणे में 1514 और मुंबई नगर में 1509 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मुंबई में कोविड-19 के कुल मामले 3,38,643 पहुंच गए हैं तथा चार और लोगों की मौत के बाद शहर में कुल 11,519 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। महाराष्ट्र में 4,80,083 लोग घर में पृथक-वास में हैं जबकि 4719 संस्थागत पृथक-वास में हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, एक सिविलियन पोर्टर की मौत 6 जवान घायल

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

આગળનો લેખ
Show comments