Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान में फिर बढ़े Corona के मामले, कराची में लगाया लॉकडाउन

पाकिस्तान में फिर बढ़े Corona के मामले, कराची में लगाया लॉकडाउन
, शनिवार, 31 जुलाई 2021 (16:51 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • पाकिस्तान में बढ़े Corona के मामले
  • कराची में लगाया लॉकडाउन
  • कारोबारियों ने किया विरोध
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर देश की आर्थिक राजधानी कराची सहित दक्षिण सिंध के शहरी इलाकों में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। शनिवार से प्रभावी हुआ लॉकडाउन 8 अगस्त तक जारी रहेगा। हालांकि सिंध सरकार के इस फैसले का संघीय सरकार और कारोबारियों ने विरोध किया है।

 
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के अचानक बढ़े मामलों की वजह से सूबाई राजधानी कराची के अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई है। कोरोनावायरस से संक्रमण बढ़ने की वजहों में से एक इस महीने की शुरुआत में मुस्लिम त्योहार ईद-उल-अजहा की छु्ट्टियों के दौरान भीड़-भाड़ वाली गतिविधियों को माना जा रहा है।

 
सिंध सरकार ने शाम 6 बजे से दवा की दुकानों, बेकरी, किराना की दुकाने और गैस स्टेशन छोड़ सभी बाजारों को बंद करने के आदेश दिए हैं। शहरों को जोड़ने वाली सार्वजनिक बसों को भी रोकने को कहा गया है। हालांकि निजी कार और टैक्सी को केवल 2 लोगों के साथ परिचालन की अनुमति दी गई है। स्कूलों में चल रही परीक्षा को भी लॉकडाउन तक स्थगित करने का आदेश दिया गया है।

webdunia
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान में शनिवार को गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 4950 नए मामले आए जबकि 65 लोगों की मौत दर्ज की गई। पाकिस्तान में अब तक 10,29,811 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 23,360 की जान जा चुकी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

BJP मंत्री का विवादित बयान, बोले- अन्‍य मांस के बजाए 'बीफ' ज्‍यादा खाओ...