Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत-जापान-ऑस्ट्रेलिया की सप्लाई चेन पहल पर भड़का चीन, दिया कानून का हवाला

Webdunia
बुधवार, 28 अप्रैल 2021 (21:27 IST)
बीजिंग। चीन ने आपूर्ति श्रृंखला में लचीलापन पहल (एससीआरआई) शुरू करने के लिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों की त्रिपक्षीय पहल पर बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि औद्योगिक श्रृंखलाओं का स्थानांतरण आर्थिक कानूनों के खिलाफ है और इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित होती हैं।

एससीआरआई का मकसद भारत-प्रशांत क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला में लचीलेपन को बढ़ाना और क्षेत्र में आपूर्ति का भरोसेमंद स्रोत विकसित करने के साथ ही निवेश को भी आकर्षित करना है।ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री डान तेहन, भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग मंत्री काजीयामा हीरोशी ने डिजिटल तरीके से इस पहल की शुरूआत की।

तीन मंत्रियों की बैठक और एससीआरआई शुरू किए जाने के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण और विकास बाजार आधारित नियमों और उद्यमियों की पसंद का परिणाम है।
ALSO READ: कितना खतरनाक है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट? विशेषज्ञों ने किया खुलासा
उन्होंने कहा कि औद्योगिक श्रृंखलाओं की ऊपरी और निचली पहुंच ऐसा संबंध है, जो सहकारी है और इसमें सभी पक्षों को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पक्ष से दूसरे पक्ष को कोई उपहार नहीं है।
ALSO READ: इस देश में मिला अब तक का सबसे घातक Coronavirus स्ट्रेन
लिजियान ने दावा किया कि औद्योगिक श्रृंखलाएं बदलना आर्थिक कानूनों और तथ्यों के खिलाफ है। इससे विभिन्न देशों के सामने आने वाली समस्याओं को सुलझाने में मदद नहीं मिलेगी और वैश्विक औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखलाएं बाधित होंगी, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिरता और सुधार के लिए अनुकूल नहीं है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments