Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंदौर में राशन वितरण में उमड़ी भीड़, पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

Webdunia
शनिवार, 13 जून 2020 (13:53 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के 63वें जन्मदिन पर यहां आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में भोजन सामग्री के लिए जरूरतमंद लोगों में लूट मचने के बाद पुलिस ने पूर्व भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मल्हारगंज पुलिस थाने के प्रभारी संजय मिश्रा ने शनिवार को बताया कि पहले इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी का आदेश नहीं मानना) के तहत शुक्रवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन जांच में राशन वितरण कार्यक्रम के आयोजन से गुप्ता के जुड़े होने की बात सामने आने पर प्राथमिकी में आरोपी के रूप में उनका नाम जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया, जांच में हमें पता चला है कि राशन वितरण कार्यक्रम के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि तोमर के जन्मदिन के मौके पर गुप्ता की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने कमला नेहरू कॉलोनी के एक खुले मैदान में शुक्रवार को 2,000 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

चश्मदीदों के मुताबिक कार्यक्रम में कुछ देर तक तो व्यवस्थित तरीके से राशन बंटता रहा, लेकिन बाद में जरूरतमंदों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने राशन के लिए लूट मचाते हुए बुरी तरह इसकी छीना-झपटी शुरू कर दी।

गुप्ता का दावा है कि कार्यक्रम में उनके मौजूद रहने तक टोकन पद्धति से राशन बांटा गया, लेकिन उनके जाने के बाद कुछ ऐसे लोगों ने राशन वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्था उत्पन्न की, जिनके पास टोकन नहीं थे।

विवाद बढ़ने पर पूर्व भाजपा विधायक ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, राशन वितरण कार्यक्रम में थोड़ी देर के लिए फैली अव्यवस्था के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गुप्ता की अगुवाई में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने शहर में कोविड-19 के प्रकोप के बावजूद अनियंत्रित तरीके से भीड़ जुटाई और सस्ती वाहवाही लूटने के लिए सैकड़ों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया।
कांग्रेस ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, तो वह शहर में आंदोलन करेगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir : गुलमर्ग में आतंकी हमले में 4 की मौत, 2 जवान और 2 पोर्टर भी शामिल, 3 घायलों की हालत नाजुक

Maharashtra : कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए जारी की 48 उम्मीदवारों की लिस्ट

पत्रकार के खिलाफ FIR पर Supreme Court की फटकार, जानिए क्‍या है पूरा मामला...

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के सांसद, बोले- खालिस्तानी आतंकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लेते...

આગળનો લેખ
Show comments