Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोविड-19 से कुछ राज्यों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मृत्यु दर पर कैबिनेट सचिव ने जताई चिंता

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (22:10 IST)
नई दिल्ली। कुछ राज्यों में कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा होने पर चिंता प्रकट करते हुए कैबिनेट सचिव ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ज्यादा मृत्यु वाले जिलों और अस्पताल के हिसाब से विश्लेषण कर उचित समाधान करने को कहा है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने राज्यों से आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया कि रैपिड एंटीजन जांच में लक्षण वाले एक भी मरीज नहीं छूटे और इस तरह के हर मामले में आरटी-पीसीआर जांच कराना जरूरी है।
 ALSO READ: COVID-19 Vaccine Updates : अगले हफ्ते से शुरू होगा ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल, 150 से 200 लोगों को लगेगा टीका
कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में बैठक के दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को संबोधित किया और वहां पर ऑक्सीजन की उपब्लधता की समीक्षा की।
ALSO READ: मानसून सत्र समय से पहले खत्म होने की संभावना, 30 सांसद निकल चुके हैं कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश ने हिस्सा लिया। इस बैठक में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, केरल, दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने हिस्सेदारी की। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के करीब 80 प्रतिशत मामले इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने जिला और स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर विश्लेषण करने को कहा और प्रभावी योजना के साथ ही ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधी मुद्दे का समाधान करने को कहा। उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बेहतर तौर-तरीका भी साझा करने को कहा जिसे देश के अन्य राज्य अपना सके।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, नीति आयोग में सदस्य (स्वास्थ्य), उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग में सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों ने भागीदारी की।
ALSO READ: COVID-19 : सशस्त्र सेनाओं के अब तक 41 कर्मियों ने गंवाई अपनी जान
बयान में कहा गया कि कैबिनेट सचिव ने जांच में बढ़ोतरी के लिए राज्यों की सराहना की लेकिन कई राज्यों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मृत्यु दर पर चिंता प्रकट की। उन्होंने राज्यों से ज्यादा मरीजों की मृत्यु वाले जिलों और अस्पतालों का विश्लेषण कर वहां उचित समाधान करने को कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments