Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

राजस्थान भाजपा का बड़ा फैसला, जन आक्रोश यात्रा रद्द

राजस्थान भाजपा का बड़ा फैसला, जन आक्रोश यात्रा रद्द
, गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (16:00 IST)
जयपुर। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए भाजपा ने राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा रद्द करने का फैसला किया है।
 
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कोविड-19 के भाजपा ने मद्देनजर राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति से पहले देश की जनता है। हमारे लिए लोगों की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य प्राथमिकता है।
 
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने एक दिसंबर को जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी। कार्यक्रम के मुताबिक इस यात्रा को 75,000 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। पार्टी ने तय किया किया था यात्रा के दौरान दो करोड़ लोगों से संपर्क किया जाएगा और भाजपा की नीतियों को उन तक पहुंचाया जाएगा।
 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को सुबह और शाम की सैर करार देते हुए भाजपा महासचिव ने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक फायदे के लिए लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को ही विश्वभर में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और टीकाकरण को लगातार जारी रखने की सलाह दी थी। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने को भी कहा था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

UP: मदरसे वाली प्रार्थना कराने के आरोप में प्रधानाचार्य और शिक्षा मित्र पर मामला दर्ज