Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तबल‍िगी जमात को लेकर ट्वि‍टर पर क्‍यों अचानक ट्रेंड करने लगी अरुधंत‍ि रॉय?

नवीन रांगियाल
दुन‍ियाभर में पसरे कोरोना वायरस पर आलेख ल‍िखकर अरुधंत‍ि रॉय ट्व‍िटर पर ट्रोल्‍स के न‍िशाने पर आ गई। उनका आलेख पढ़कर ज्‍यादातर लोग ने उनकी जमकर आलोचना कर डाली।

दरअसल रॉय ने राजनीति से लेकर गरीबी और स्वास्थ्य आदि से जोड़ते हुए एक लेख लिखा है। इसी लेख के बाद उनका नाम ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। ज‍िसमें लोगों ने उन्‍हें खूब आलोचना की।

कुछ यूजर्स ने अरुधंत‍ि रॉय के लेख को लॉकडाउन के दौरान टाइमपास बताया। यूजर्स ने ल‍िखा अरुधंत‍ि रॉय घर में बैठे-बैठे एक नई दुनिया की कल्पना कर रही हैं। जो फ‍िक्‍शन स्‍टोरी की तरह है।

एक यूजर ने ल‍िखा क‍ि अगर अरुधंत‍ि रॉय देश की प्रधानमंत्री होती तो क्‍या करती।

सबसे दुखद बात है क‍ि अरुधंत‍ि रॉय ने अपने आलेख में  तबल‍िगी जमात के लोगों की तरफदारी कर डाली, ज‍िसे लेकर उन्‍हें लोगों ने ज्‍यादा न‍िशाना बनाया।

अरुधंत‍ि ने अपने आर्टिकल में ल‍िखा क‍ि तबलीगी जमात के लोगों में कोरोना वायरस की पु्ष्टि के बाद ऐसा जताया जा रहा है मानो उन्होंने जानबूझकर यह वायरस फैलाया है। जैसे वायरस फैलाना तबलि‍गी जमात का मकसद ही हो।

इस पर लोगों ने ल‍िखा क‍ि काश, वो खुद तबलिगी जमात वालों के साथ बैठी होती। कुछ लोगों ने तो यह भी कह डाला क‍ि पब्‍ल‍िस‍िटी के ल‍िए उन्‍होंने यह आलेख ल‍िख डाला, क्‍योंक‍ि लंबे समय से वो खबरों में नहीं आ रही है। तो किसी ने ल‍िख दि‍या क‍ि लगता है आईएसआई की तरफ से उन्‍हें यह सब करने के पैसे म‍िल गए हैं। यूजर्स ने यहां तक ल‍िख डाला क‍ि आप हमारे धर्म को बदनाम करना बंद कर दो नहीं, तो जो सम्‍मान हम आपको देते हैं, वो मि‍लना बंद हो जाएगा।

क्या लिखा है अरुंधती रॉय ने?
अरुंधति रॉय ने अपने आर्टिकल कई सवाल उठाए हैं। उन्‍होंने पहले मोदी सरकार की आलोचना की और कहा क‍ि बिना योजना और तैयारी के उन्होंने लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इससे गरीब लोग परेशान हो गए।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments