Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत में कोविड 19 के मामले बढ़कर 7,42,417 हुए, कुल 20642 लोगों की मौत

भारत में कोविड 19 के मामले बढ़कर 7,42,417 हुए, कुल 20642 लोगों की मौत
, बुधवार, 8 जुलाई 2020 (11:25 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 22,752 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 7,42,417 हो गई जबकि इस संक्रमण से 482 और लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 20,642 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,56,830 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,64,944 लोगों का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा कि मरीजों के ठीक होने की दर करीब 61.53 प्रतिशत है।
 
कोविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार 6ठे दिन 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, 5 पैसे गिरकर 74.98 पर