Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिंगोली में SRPF के 6 जवान Corona virus से संक्रमित

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (07:14 IST)
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के 6 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि वे हाल में मुंबई में तैनात थे और उनकी वापसी के बाद उन्हें पृथक किया गया था।
ALSO READ: महाराष्ट्र में Corona से हुई युवक की मौत, एंबुलेंस ने शव ले जाने से किया इनकार
सिविल सर्जन डॉक्टर किशोर प्रसाद श्रीवास ने कहा कि एसआरपीएफ की 2 इकाई वाले जवान मुंबई से लौटे थे। वे 45 दिन से वहां तैनात थे इसलिए एहतियात के तौर पर उन्हें पृथक रखने का निर्णय लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि हिंगोली के एसआरपीएफ अस्पताल में 194 जवान हैं। उनमें से 101 जवानों की जांच रिपोर्ट आई है जिनमें से 95 में संक्रमण की पुष्टि नही हुई जबकि 6 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक सभी संक्रमित जवानों की हालत स्थिर है और उन्हें हिंगोली के सरकारी अस्पताल में भेजा जाएगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments