Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Covid 19: लगातार 5वें दिन घटे नए मामले, स्वस्थ मरीजों की संख्या 69 लाख के पार

Covid 19: लगातार 5वें दिन घटे नए मामले, स्वस्थ मरीजों की संख्या 69 लाख के पार
, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (12:15 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार 5वें दिन 60,000 से नीचे रहे। 24 घंटे के अंतराल में 54,366 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को बढ़कर 77,61,312 हो गए। देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 69 लाख के पार हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 1 दिन में कुल 54,366 नए मामले सामने आए जबकि 690 और मौतें होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,17,306 हो गई। कोरोनावायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से नीचे है। देश में कोविड-19 के 6,95,509 इलाजरत मरीज हैं, जो कुल मामलों का 8.96 प्रतिशत है। 
देश में कुल 69,48,497 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर अब 89.53 प्रतिशत तक हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.51 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार हो गई थी।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, गुरुवार को 14,42,722 नमूनों की जांच होने के साथ 22 अक्टूबर तक कुल 10,01,13,085 नमूनों की जांच हो चुकी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मोदी के निशाने पर लालू का परिवार, चिराग पर नहीं की बात