Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

COVID-19 : सिंगापुर में 2 भारतीय नागरिकों पर स्टे होम नोटिस का उल्लंघन का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (21:27 IST)
सिंगापुर। सिंगापुर में स्थाई निवासी के तौर पर रह रहे 2 भारतीय नागरिकों पर शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने सरकार द्वारा निर्धारित स्टे-होम नोटिस की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह नोटिस उन्हें मार्च में सिंगापुर पहुंचने पर दिया गया था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने बताया कि 37 वर्षीय सुरेश नायडू बोजानकी और 47 वर्षीय भारती तुलसीराम चौधरी पर इस तरह से काम करने का आरोप लगाया गया है, जिससे संक्रामक कोरोनावायरस फैलने की आशंका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों सिंगापुर की उड़ान में मिले थे, लेकिन ओएसिया होटल में अपने कमरे में मिलने के लिए स्टे-होम नोटिस (एसएचएन) की शर्तों का उल्लंघन किया।
ALSO READ: सावधान! पालतू जानवरों के अपने मालिकों के जरिए Coronavirus से संक्रमित होने का खतरा
बोजानकी पर अपने निवास स्थान के बाहर मास्क न पहनने का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि वह 20 मार्च की रात 12.30 बजे से 1.21 बजे के बीच अपने होटल के कमरे से भारती के उसी मंजिल पर स्थित कमरे में जाने के लिए निकला था। उसने उस समय मास्क नहीं पहना था।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
दोनों आरोपी पांच-पांच हजार सिंगापुर डॉलर के मुचलके पर जमानत पर बाहर हैं। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें छह महीने तक की जेल हो सकती है और प्रत्‍येक आरोप के लिए 10,000 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके 17 अगस्त को अदालत में फिर से पेश होने की उम्मीद है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बागी और भितरघात भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनौती

एक और प्रवासी श्रमिक को गोली मारी, प्रवासियों व कश्मीरी पंडितों में दहशत का माहौल

આગળનો લેખ
Show comments