Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नागर विमानन मंत्रालय के 2 सलाहकार और डीजीसीए के 2 अधिकारियों की कोरोना से मौत

Webdunia
रविवार, 11 जुलाई 2021 (13:09 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण अब तक नागर विमानन मंत्रालय के 2 सलाहकारों और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के 2 अधिकारियों की मौत हो चुकी है। सरकारी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन मंत्रालय के 2 सलाहकारों की 2020 में कोरोनावायरस की पहली लहर के दौरान मौत हुई थी। ये सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी थे और मंत्रालय ने अनुबंध के आधार पर उन्हें नियुक्त किया था।
ALSO READ: Coronavirus: क्या वैक्सीन की 1 डोज COVID-19 से बचा सकती है? जानिए
उन्होंने बताया कि डीजीसीए के दो अधिकारियों की 2021 में कोविड-19 की दूसरी लहर में मौत हुई। इनमें एक अधिकारी निदेशक और एक सहायक निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहा था।

भारत इस साल अप्रैल और मई में कोरोनावायरस की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस साल जनवरी से मई के बीच नागर विमानन मंत्रालय के कुल 44 कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे, जबकि 2020 में मंत्रालय के केवल 26 कर्मचारी ही संक्रमित पाए गए थे।
ALSO READ: Good news : भविष्य में आम सर्दी-जुकाम जैसा बन सकता है Coronavirus
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों के इलाज पर हुए खर्च का भुगतान केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) और केंद्रीय सेवा (चिकित्सा उपस्थिति) नियमों के अनुसार किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,37,222 हो गए हैं, लेकिन उपचाराधीन लोगों की संख्या गिरकर 4,54,118 रह गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments