Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारी कोविड से संक्रमित, बदल सकता है IPL मैचों का स्थान

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (15:57 IST)
मुंबई। मुंबई में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी तथा वानखेड़े स्टेडियम के 10 कर्मचारियों और प्रतियोगिता प्रबंधन से जुड़े छह सदस्यों के इस घातक वायरस से पॉजीटिव पाये जाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 10 से 25 अप्रैल के बीच इस शहर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचों के आयोजन की उम्मीद है।
 
कोरोवा वायरस की स्थिति यदि नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो फिर इंदौर और हैदराबाद को आईपीएल के ‘स्टैंड बाई’ स्थान के रूप में रखा गया है। मुंबई को इस धनाढ्य लीग के 10 मैचों की मेजबानी करनी है।
 
महाराष्ट्र में शुक्रवार को 47000 मामले दर्ज किए गए और वहां संभावित लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है। इसके अलावा आयोजक वानखेड़े स्टेडियम के कर्मचारियों के कोविड-19 के लिए पॉजीटिव पाए जाने से भी चिंतित हैं।
 
यही नहीं प्रतियोगिता प्रबंधन दल के छह सदस्यों का परीक्षण भी पॉजीटिव आया है और उन्हें भी पृथकवास पर भेज दिया गया है।
 
मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां तक मैदानकर्मियों की बात है तो कल तब आठ पॉजीटिव मामले थे। आज दो अन्य मामले पॉजीटिव पाए गए। इससे इनकी संख्या बढ़कर 10 हो गई। सभी को घर भेज दिया गया है और वे अलग थलग रह रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘हमने तैयारियों के लिए कांदिवली से मुंबई क्रिकेट संघ के दूसरे मैदानकर्मियों को ला रहे हैं। इसके अलावा बीसीसीआई के प्रतियोगिता प्रबंधन के छह से सात कर्मचारियों का परीक्षण पॉजीटिव आया है।‘
 
इस बारे में जब बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बोर्ड स्थिति से चिंतित है। बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘देखिये, यदि लॉकडाउन होता है तो टीमें जैव सुरक्षित वातावरण में हैं और वैसे भी दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं है। इसलिए हमें अब भी मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईपीएल मैचों के आयोजन की उम्मीद है।‘
 
उन्होंने कहा कि लेकिन यदि स्थिति आपे से बाहर चली आ जाती है तो हैदराबाद और इंदौर को स्टैंड बाई रखा गया है। मुंबई में अभी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें हैं लेकिन इनमें कोई भी टीम वानखेड़े नहीं गई।
 
अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम और बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर अभ्यास कर रही हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई रवाना होने से पहले नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास किया था।‘  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments