Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमेरिका में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हुई

अमेरिका में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हुई
, गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (09:09 IST)
प्रॉविडेंस (अमेरिका)। अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,50,000 हो गई। विश्व में वायरस के कारण सबसे अधिक लोगों की जान अमेरिका में ही गई है।
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार अमेरिका के बाद सर्वाधिक 88,000 से अधिक लोगों की मौत ब्राजील में और करीब 46,000 लोगों की जान ब्रिटेन में गई है। उसके अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के करीब 44 लाख मामले सामने आए हैं, यह आंकड़ा भी विश्व में सर्वाधिक है।
 
वहीं सीमित जांच और हल्के लक्षण वाले कई मामलों का पता नहीं चलने या इन मामलों के दर्ज न होने के कारण अमेरिका और विश्वभर में संक्रमितों की वास्तविक संख्या इन आंकड़ों के कहीं अधिक होने की आशंका है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कोरोना विस्फोट के बाद संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भोपाल में आज से लागू ‘दिल्ली मॉडल’!