Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Lawn Bowls में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर मेडल किया पक्का (Video)

भारत का फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

Lawn Bowls में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर मेडल किया पक्का (Video)
, सोमवार, 1 अगस्त 2022 (16:38 IST)
बर्मिंघम: भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल प्रतियोगिता के फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। भारत ने फ़ाइनल में पहुंचकर अपने लिए कम से कम लॉन बॉल में पहला राष्ट्रमंडल पदक सुनिश्चित कर लिया है।

महिला फोर्स सेमीफाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 16-13 से और दक्षिण अफ्रीका ने फिजी को 16-14 से पराजित किया। फाइनल मंगलवार को शाम सवा पांच बजे खेला जाएगा।भारतीय खिलाड़ी लवली चौबे,रूपा टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सेकिया के नाम एक बड़ी उपलब्धि मंगलावार को इंतजार करेगी।

लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमोनी सेकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भारतीय महिला फोर्स टीम मंगलवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

सेलिना गोडार्ड (लीड), निकोल टूमी (सेकेंड), टेल ब्रूस (थर्ड) और वेल स्मिथ (स्किप) की न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ दूसरे चरण के बाद 0-5 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की।

नौवें चरण के बाद दोनों टीम 7-7 से बराबरी थी जबकि 10वें चरण के बाद भारत ने 10-7 की बढ़त बना ली। इस करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 14वें चरण के बाद 13-12 की मामूली बढ़त बनाने में सफल रही।इसके बाद भारत ने रूपा रानी के बेहरीन शॉट से 16-13 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया।
गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर खेल प्रेमियों को यह अंदाजा ही नहीं था कि ऐसा कोई खेल राष्ट्रमंडल खेलों में खेला भी जा रहा है। या फिर इस खेल में भारत हिस्सा भी ले रहा है। यही कारण है कि भारत की इस महिला टीम से कोई आशा नहीं थी।
लेकिन महिला टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। न्यूजीलैंड की टीम भारत से कागज पर कहीं ज्यादा मजबूत थी इस कारण इसको एक उलटफेर भी माना गया। वहीं इस खेल में यह भारत का सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों में ही पहला पदक नहीं है बल्कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला मेडल है।भारतीय पुरुष पेयर टीम रविवार को क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ 8-26 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत का खाता खुलवाने वाले संकेत कोहनी कर बैठे थे चोटिल, 3 महीनों में होंगे ठीक