Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वाह भाविना, ओलंपिक के बाद अब Commonwealth के फाइनल में पहुंची (Video)

वाह भाविना, ओलंपिक के बाद अब Commonwealth के फाइनल में पहुंची (Video)
, शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (15:30 IST)
बर्मिंघम: भारत की पैरा टेबल-टेनिस खिलाड़ी भविना पटेल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार को महिला एकल क्लास 3-5 के फाइनल में पहुंचकर भारत के लिये पदक सुनिश्चित किया।पहली बार राष्ट्रमंडल खेल में भाग ले रही भविना ने सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की स्यू बेली को तीन गेमों के मैच में 11-6, 11-6, 11-6 से हराया।भविना इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक खेल 2020 में रजत पदक जीत चुकी हैं।
गुजरात की 35 साल की खिलाड़ी का सामना शनिवार को फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई से होगा।

सोनलबेन पटेल को हालांकि इकपेयोई से 11-8 6-11 4-11 7-11 से हार का सामना करना पड़ा। इससे अब वह कांस्य पदक के मैच में बेली के सामने होंगी।

राज अरविंदन अलागर भी पुरूषों के 3-5 क्लास सेमीफाइनल में नाईजीरिया के नासिरू सुले से 11-7 8-11 4-11 7-11 से हार गये। वह रविवार को कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में नाईजीरिया के इसाऊ ओगुंकुनले से भिड़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत के लिए क्रिकेट में Commonwealth मे़डल पाना हुआ टेढ़ी खीर, यह रहे 4 सेमीफाइनलिस्ट