Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सांता क्लॉज देते हैं हर पत्र का जवाब, पढ़ें रोचक जानकारी

Webdunia
दुनिया में आम लोगों का प्यार सबसे अधिक सांता क्लॉज को मिलता है। नेक और दयालु सांता के प्रति बच्चों के लगाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सबूत है सांता को हर साल मिलने वाले साठ लाख से भी अधिक पत्र। ये पत्र अधिकतर छोटे बच्चों द्वारा लिखे होते हैं। इतनी बड़ी मात्रा में आने वाले पत्रों के लिए अलग से डाक कर्मचारियों की नियुक्ति करनी होती है। 
कम से कम 20 देश ऐसे हैं जहां  दिसंबर के महीने में खासतौर से नए कर्मचारी बहाल किए जाते हैं। यूरोपीय देशों में ये पत्र फादर सिमस या सेंट निकोलस तथा रूस में डेड मोरोज के नाम से पहचाने जाने वाले सांता को संबोधित होते हैं। सांता के पते के तौर पर कई बार विस्तृत जानकारी दी होती है, तो कई बार केवल 'टू सांता, नॉर्थ पोल' लिखा होता है। 
 
पत्रों में पते के तौर पर कई बार केवल सांता की छोटी-सी ड्रॉइंग बना दी जाती है। कनाडा का पोस्ट ऑफिस विभाग 26 भाषाओं में इन खतों का जबाव देता है। इसी तरह जर्मनी के पोस्ट ऑफिस विभाग द्वारा 16 भाषाओं में इन खतों का जबाव दिया जाता है। 
 
सबसे अधिक पत्र पाने वाले देशों में कनाडा, फ्रांस और जर्मनी का नाम आता है। कनाडा और फ्रांस में दस लाख से अधिक बच्चे सांता को पत्र लिखते हैं। कनाडा में तो पोस्ट ऑफिस विभाग ने सांता को भेजे जाने वाले पत्रों के लिए एक अलग से पिन कोड भी बनाया है। फ्रांस में पत्रों का जबाव देने के लिए 60 सांता सेक्रेटरी नियुक्त किए जाते हैं। सांता को जितने भी पत्र लिखे जाते हैं उनमें से 90 फीसदी पत्र फिनलैंड भेजे जाते हैं। ईमेल की तुलना में हाथ से लिखे पत्रों की संख्या काफी अधिक होती है। 
 
ईमेल के द्वारा भी सांता को कई पत्र लिखे जाते हैं। emailsanta.com साइट पर जाकर आप भी चाहें तो पत्र लिख सकते हैं। यह वेबसाइट सांता को लिखे गए पत्रों पर तुरंत जवाब देती है।
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Kali chaudas 2024: नरक चतुर्दशी को क्यों कहते हैं भूत चौदस, किसकी होती है पूजा?

Bach Baras 2024: गोवत्स द्वादशी क्यों मनाते हैं, क्या कथा है?

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव कैसे मनाया जाता है?

આગળનો લેખ
Show comments