Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कुली, स्कूटी के बाद राहुल गांधी बने ट्रेन के आम यात्री, जनता के बीच जाकर टटोली नब्ज

Webdunia
सोमवार, 25 सितम्बर 2023 (19:57 IST)
Rahul Gandhi train journey : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों जनता के बीच सक्रिय हैं। कभी वे कुलियों के बीच नजर आते हैं तो कभी स्कूटी और बस में सफर करते हुए दिखाई देते हैं। इस बार छत्तीसगढ़ दौरे पर गए राहुल गांधी ट्रेन में आम यात्री बनते नजर आए। वे ट्रेन की सीट पर बैठकर लोगों से बतियाते हुए भी दिखाई दिए। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले वे जनता की नब्ज टटोलते हुए नजर आए।  
 
राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रेल यात्रियों की समस्याओं से रूबरू हुए।
<

यात्रा जारी है...

छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/K2QKa3MieT

— Congress (@INCIndia) September 25, 2023 >
गांधी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ करने के बाद पूर्व निर्धारित हेलीकाप्टर यात्रा को रद्द कर बिलासपुर से रायपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा की। उन्होंने स्लीपर क्लास में यात्रा कर आम रेल यात्रियों से उनकी सीटों पर जाकर मुलाकात की और उनसे रेल यात्रा की मुश्किलों की जानकारी ली।
 
रेल यात्रियों के साथ उन्होने आत्मीयता से बात की और लोगो ने भी उन्हें रेल यात्रा की मुश्किलों के बारे में खुलकर जानकारी दी। 
 
उन्होंने यात्रा कर रहे छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत की। एक छात्रा की कॉपी पर उन्होने चित्र बनाने की कोशिश की। लगभग 110 किमी की राहुल की इस रेल यात्रा की जानकारी मिलने पर रास्ते के स्टेशनों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
 
गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,राज्य की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलेजा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी थे।
 
गांधी के रायपुर स्टेशन पर पहुंचने की खबर पर बहुत बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। इसके कारण गांधी को वाहन तक ले जाने में सुरक्षा कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments