Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

13 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का शपथ, PM मोदी और शाह होंगे शामिल

13 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का शपथ, PM  मोदी और शाह होंगे शामिल
, सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (20:53 IST)
Chhattisgarh Chief Minister Swearing in Ceremony   : छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पद और गोप‍नीयता की शपथ लेंगे। मीडिया खबरों के मुताबिक शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।
 
इस समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे। रविवार को ही पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता चुना गया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।
 
इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। साय के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। साय के मंत्रिमंडल में उप मुख्यमंत्री भी होंगे।
 
कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया,छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी ओम माथुर,सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

MP का CM बनाए जाने पर पहली बार क्या बोले मोहन यादव?